फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसे को तैसा मिला: बुजुर्ग और बच्ची को मारने गया व्यक्ति गंवा बैठा अपनी जान, दो की मौत, फिर हुआ एक चमत्कार

Sun, 15 Jan 2023 07:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल)

सार

पुलिस ने मृतक आरोपी सहित तीन सगे भाइयों व पांच नामजद के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया, जबकि घायल बच्ची का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक लीलाराम(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान हर किसी के साथ न्याय करता है। ऐसा ही मामला गांव टप्पा में देखने को मिला, जहां एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग व एक बच्ची को मारने का प्रयास किया तो छत की बीम गिरने से बुजुर्ग के साथ-साथ वह खुद भी ट्रैक्टर के नीचे दबकर मर गया, जबकि घटना में बच्ची बच गई। अब पुलिस ने मृतक आरोपी सहित तीन सगे भाइयों व पांच नामजद के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया, जबकि घायल बच्ची का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब आरोपी पक्ष के घर में मातम है, लेकिन मातम मनाने के लिए वे लोग मौजूद नहीं हैं, जिनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। ऐसे में उनके यहां शोक व्यक्त करने वाले भी कम लोग ही जा रहे हैं।

विज्ञापन

थाना हसनपुर प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि गांव टप्पा के सरपंच सतपाल के भाई राजबहादुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में उसके परिवार से ही राजेश ने उसके भाई के खिलाफ सरपंची का इलेक्शन लड़ा था, जिसमें राजेश हार गया। हार के बाद से आरोपी ने चुनावी रंजिश बना ली तथा वह लगातार उसके भाई सतपाल सरपंच को जान से मारने की धमकी देता रहता था। शनिवार की शाम राजेश ने अपने भाई मुकेश व जीतू सहित अपने साथी कर्मवीर, देवेंद्र के साथ मिलकर योजना बनाकर घर के पास बनी चौपाल में अलाव पर बैठे उसके पिता लीलाराम और सरपंच की बेटी सुनीता पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचल दिया।

शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपी की टक्कर से चौपाल की छत का बीम उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे मौके पर उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया और शव परिजनों को सौंप दिए।

जैसे को तैसा मिला
ग्रामीणों का कहना है कि ईश्वर ने न्याय के लिए पुलिस व अदालत पर कुछ नहीं छोड़ा और मौके पर आरोपी को मौत की सजा दे डाली। आरोपी ने बुजुर्ग की जान तो ले ली, लेकिन मातम मनते नहीं देख पाया औेर अपनी ही मौत का गम अपने परिजनों को दे गया। बुजुर्ग सही करते हैं कि नरक व स्वर्ग यहीं है। यहीं पर न्याय होता है। यह सबने देख लिया। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी आधा दर्जन लोगों के साथ अपने कब्जे वाले पशु अस्पताल में सुबह से ही शराब पीने में लगे हुए थे और जैसे ही शाम हुई तो आरोपियों ने सरपंच के परिवार पर हमला कर उसके पिता की हत्या कर दी। लेकिन भगवान ने उसे वहां से भागने तक का मौका नही दिया। 

हसनपुर का गांव टप्पा रंजिश का रहा गढ़
क्षेत्र में हसनपुर का गांव टप्पा रंजिश का गढ़ रहा है। गांव टप्पा में ही 5 दिसंबर 2017 को हसनपुर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संतराज बैसला व उसके चचेरे भाई वीरपाल की गांव के ही लोगों ने गोली मारकर उस समय हत्या कर दी थी जब वह पंचायत में भाग लेने के बाद दुकान पर बैठकर लोगों से बातचीत कर रहे थे। अब पांच वर्ष बाद एक ही परिवार से चुनावी रंजिश में दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है अब आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द आरोपियों को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया जाएगा। -राजेश दुग्गल एसपी पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें