वसंत कुंज निवासी गोवर्धन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टूर ट्रैवल्स की एजेंसी चलाता है। उन्होंने बताया पंजाब निवासी जीत सिंह से करीब पांच साल पहले दोस्ती हुई थी। 2019 में जीत सिंह ने गाड़ी खरीदने की बात कही तो मार्च 2019 में डीएलएफ क्षेत्र में उनको एक फॉर्च्यूनर गाड़ी दिखाई जो उनको पसंद आ गई।
इसके बाद उन्होंने बताया कि गाड़ी लोन पर खरीद ली। मई 2019 में उन्होंने कहा कि एक गाड़ी चाहिए कुछ समय के लिए। दोस्ती अच्छी होने के कारण उनको डीएलएफ क्षेत्र से फॉर्च्यूनर गाड़ी दे दी।
वहीं, उसका बेटा जब गाड़ी लेने आया तो कहकर गया कि गाड़ी अक्तूबर 2019 में वापस कर देंगे। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में उनसे गाड़ी वापस मांगी तो बहाना बनाकर टाल देते थे। इसके बाद कई बार उनसे गाड़ी वापस करने के लिए कहा तो हर बार कोई न कोई नया बहाना बनाकर उनको चलता कर दिया।