फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मिले जीत जैसा दोस्त: यारी में लेकर गए थे गाड़ी, तीन साल से नहीं कर रहे वापस, हर बार बनाया नया बहाना

Sun, 25 Sep 2022 11:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

दोस्त जीत ने दोस्ती में पांच महीने के लिए गाड़ी ली थी, लेकिन गाड़ी वापस मांगने पर हर बार बहाना बनाकर बात को टाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्ती में तीन साल पहले गाड़ी लेकर गए दोस्त ने अभी तक गाड़ी नहीं लौटाई। दोस्ती में पांच महीने के लिए गाड़ी ली थी, लेकिन गाड़ी वापस मांगने पर हर बार बहाना बनाकर बात को टाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

वसंत कुंज निवासी गोवर्धन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टूर ट्रैवल्स की एजेंसी चलाता है। उन्होंने बताया पंजाब निवासी जीत सिंह से करीब पांच साल पहले दोस्ती हुई थी। 2019 में जीत सिंह ने गाड़ी खरीदने की बात कही तो मार्च 2019 में डीएलएफ क्षेत्र में उनको एक फॉर्च्यूनर गाड़ी दिखाई जो उनको पसंद आ गई।

इसके बाद उन्होंने बताया कि गाड़ी लोन पर खरीद ली। मई 2019 में उन्होंने कहा कि एक गाड़ी चाहिए कुछ समय के लिए। दोस्ती अच्छी होने के कारण उनको डीएलएफ क्षेत्र से फॉर्च्यूनर गाड़ी दे दी।
विज्ञापन

वहीं, उसका बेटा जब गाड़ी लेने आया तो कहकर गया कि गाड़ी अक्तूबर 2019 में वापस कर देंगे। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में उनसे गाड़ी वापस मांगी तो बहाना बनाकर टाल देते थे। इसके बाद कई बार उनसे गाड़ी वापस करने के लिए कहा तो हर बार कोई न कोई नया बहाना बनाकर उनको चलता कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें