नई दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के 14वें स्थापना दिवस समारोह में राजस्थान के प्रसिद्ध लोकनृत्य घूमर की रंगारंग प्रस्तुति ने सभागार को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुनों पर कलाकारों के मनमोहक प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। समारोह का समापन भी पूरी तरह सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। भजन संध्या में ‘गणेश वंदना’, ‘अच्युतम केशवम्’ सहित अनेक भक्तिमय रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। संवाद