फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कैंसर जागरूकता शिविर में लोगों को मुफ्त जांच और एचपीवी टीकाकरण की सुविधा मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर बीमारी की पहचान करने के उद्देश्य से दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) की ओर से तालकटोरा स्टेडियम में कैंसर जागरूकता शिविर लगाया। 23 से 25 अक्तूबर तक चले इस कार्यक्रम में लोगों को कैंसर की रोकथाम, शुरुआती लक्षणों और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में लोगों को मुफ्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। दिल्ली सरकार के तहत संचालित डीएससीआई के कैंसर जागरूकता, रोकथाम और जांच कार्यक्रम (कैप्स) के तहत स्टेडियम में स्टॉल नंबर 44 लगाया गया था। यहां स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर, मुंह के कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर की जांच की सुविधा दी गई। इसके साथ ही 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन लगाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें