फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: लिफ्ट का तार टूटने से जान गंवाने वालीं सुशीला देवी को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च भी निकाला

Tue, 15 Aug 2023 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पीड़ित परिवार और सोसाइटी के तमाम लोग शाम पांच बजे कॉलोनी में जमा हुए और सुशीला देवी की तस्वीर पर फूल माला अर्पित किए। साथ ही शाम साढ़े सात बजे सोसाइटी के गेट नंबर एक से लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
सोसाइटी के लोगों ने निकाली कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियेरा सोसाइटी में लिफ्ट में खराबी आने से जान गंवाने वालीं बुजुर्ग महिला सुशीला देवी को लोगों ने मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। पीड़ित परिवार और सोसाइटी के तमाम लोग शाम पांच बजे कॉलोनी में जमा हुए और सुशीला देवी की तस्वीर पर फूल माला अर्पित किए। साथ ही शाम साढ़े सात बजे सोसाइटी के गेट नंबर एक से लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन

बीते 3 अगस्त गुरुवार की शाम पारस टियेरा सोसाइटी में करीब 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसने से सुशीला देवी (70) की मौत हो गई थी। बताया गया था कि 24वीं मंजिल से नीचे आ रही लिफ्ट का तार टूट गया था और वह बीच में ही फंस गईं थीं। बुजुर्ग काफी देर तक लिफ्ट में फंसी रही थीं और उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका था तो वह बेहोश हो गई थीं।
विज्ञापन

घटना के बाद निवासियों का आक्रोश फूटा था और निवासियों ने एओए अध्यक्ष रमेश गौतम को घेरकर इस्तीफे की मांग की थी। आरोप था कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लेकिन, पुलिस का कहना था कि समझा बुझाकर लोगों को हटाया गया। पुलिस मृतका के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें