नई दिल्ली। भजनपुरा में रविवार को आयोजित नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। आयोजकों के अनुसार कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह और मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। आयोजकों ने बताया कि समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इसी क्रम में अब प्रत्येक रविवार को ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। संवाद