नई दिल्ली (संवाद)। द्वारका सेक्टर-19बी में पार्क के पास बड़ी संख्या में पशुओं को रखे जाने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। सेक्टर के निवासियों ने इस संबंध में एमसीडी, दिल्ली पुलिस समेत सात विभागों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। निवासियों के अनुसार, पशुओं के कारण पार्क की हरियाली और पौधों को नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बीमार और मृत पशुओं के निपटारे को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ मृत पशुओं को आसपास के नालों और मैनहोल में डाला जा रहा है। वहीं, सड़कों पर पशुओं के घूमने से वाहन चालकों के लिए भी हादसे का खतरा बढ़ गया है।