संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-6 और 7 स्थित आस्था अपार्टमेंट, सन्मति अपार्टमेंट और रेड लाइट सिग्नल के पास सड़क किनारे अधूरा कार्य और फैली गंदगी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बताया गया है कि कुछ मजदूर एक दिन के लिए साइट पर काम करने आए थे, लेकिन काम अधूरा छोड़कर चले गए। इसके बाद से क्षेत्र में निर्माण सामग्री और खराब हालत में पड़ी साइट लोगों को परेशान कर रही है। ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन वर्मा ने संबंधित अधिकारियों से मामले पर तुरंत ध्यान देने और साइट की सफाई कराकर स्थिति को सामान्य बनाने की मांग की है।