फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मयूर विहार पॉकेट-4 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने पवन सलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेस-एक स्थित पॉकेट-4 में रविवार को आरडब्ल्यूए चुनाव हुए। चुनाव के कुछ घंटे बाद ही इसके नतीजे घोषित कर दिए गए। पवन सालवान एक बार फिर से आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष चुने गए। पवन ने लगातार पांचवीं बार इस पद पर जीत हासिल की है। इसके अलावा उपाध्यक्ष-1 एके गुप्ता, उपाध्यक्ष-2 श्वेता जौहर, सचिव रोहित मल्होत्रा, अतिरिक्त सचिव रमन मल्होत्रा, संयुक्त सचिव अरुण मलिक और कोषाध्यक्ष एन के भार्गव को चयनित किया गया है। वहीं, रिटर्निंग ऑफिसर वीबी कथूरिया और अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर आरसी जैन को चुना गया है। इससे पहले 13 जुलाई को इसकी वार्षिक आम सभा की बैठक हुई थी जिसमें नए उम्मीदवारों के चयन को लेकर बातचीत हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें