फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अस्पताल के पास सड़क पर मिला मरीज का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक मरीज का शव मिला है। मरने वाले 30 साल के युवक के हाथ में कैनुला लगी हुई थी। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नरेला थाना पुलिस को सोमवार सुबह मामले की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव काफी सड़ी गली अवस्था में थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसका किसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मरीज वहां कैसे पहुंचा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें