फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरदार नाटक में दिखाया पटेल का व्यक्तित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में रविवार को हिंदी नाटक ‘सरदार : द आर्किटेक्ट ऑफ यूनाइटेड इंडिया’ का दूसरे दिन भी मंचन हुआ। यह नाटक सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और देश की रियासतों को एकजुट करने में उनके योगदान पर आधारित है। प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी ने नाटक में सरदार पटेल की भूमिका निभाई। उन्होंने पटेल के दृढ़ व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को मंच पर जीवंत किया। ‘राजाधिराज’ के निर्माताओं द्वारा प्रस्तुत यह नाटक स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय एकता की चुनौती को दर्शाता है। सरदार पटेल ने अपनी कूटनीति से 565 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराया। यह नाटक मुंबई, भोपाल और पुणे सहित कई शहरों में मंचन के बाद दिल्ली पहुंचा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को सरदार पटेल की दूरदृष्टि से परिचित कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें