फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic Jam: कालिंदी कुंज-मीठापुर रोड पर रेंगती नजर आईं गाडियां, हर दिन लगता है जाम; पुलिस सुस्त

Mon, 29 Jan 2024 05:05 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कालिंदी कुंज-मीठापुर रोड पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में हर दिन यात्रियों को कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से जुझना पड़ता है। सोमवार दोपहर कालिंदी कुंज-मीठापुर रोड पर इतना भयंकर जाम लग गया है कि दो घंटे तक लोग गाडियों में जाम में फंसे रहे। हालांकि यहां यह नजारा आए दिन ऐसा ही रहता है। यातायात पुलिस की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि शिकायत करने पर ट्रैफिक पुलिस कहती है यहां ट्रैफिक मार्शल की नैनाती की गई है। 

विज्ञापन



लंबे समय से चल रहा पुल काम, लगता है लंबा जाम
इसी मार्ग पर मीठापुर चौक पर नहर पर पुराने पुल की मरम्मत का काम लंबे समय से चल रहा है। पुल के एक मार्ग पर ही आने और जाने की व्यवस्था की है, जिसके कारण हमेशा इस पर गाड़ियां का अतिरिक्त बोझ रहता है। कई बार लोग जल्दी निकलने के चक्कर में गलत दिशा से भी अपनी गाड़ी इस पुल पर ले आते हैं जिसके कारण भीषण जाम की नौबत आ जाती है। ऐसे लोगों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कोई खास व्यवस्था भी नहीं की है।
विज्ञापन


लोहे का पुल है बहुत संकरा
मीठापुर चौक के जाम से निकलने के बाद आगे कालंदी कुंज की ओर बढ़ने पर एक लोहे का पड़ता है। जहां एक बार यदि को गाड़ी फंसा दे तो फिर घंटों का जाम लगना तय माना जाता है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत की तो ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक मार्शल तैनात किए गए हैं। हालांकि इन मार्शलों का भय शायद ही किसी को है। लोग मनमानी करते हैं और जल्दी निकलने के चक्कर में यहां जाम लगा देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें