फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Airport: दुबई से लौटे पैसेंजर बोले- हालात सामान्य, मिसाइल इंटरसेप्ट हो रही थीं लेकिन ज्यादा तनाव नहीं

Sat, 07 Mar 2026 08:09 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दुबई से दिल्ली पहुंचे एक यात्री ने बताया कि वहां स्थिति काफी सामान्य है, ज्यादा घबराहट वाली बात नहीं थी। हालांकि मिसाइलों को हवा में इंटरसेप्ट किया जा रहा था और इमरजेंसी अलर्ट के कारण घर के अंदर रहने की सलाह मिली थी, लेकिन वे सुरक्षित महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
दुबई से लौटे पैसेंजर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक यात्री ने वहां के मौजूदा हालात की जानकारी दी। एक यात्री ने बताया कि मिसाइल हमलों की आशंका के बावजूद दुबई में स्थिति काफी हद तक सामान्य बनी हुई है। हालांकि, उन्हें लगातार मिसाइल अलर्ट मिलते थे। 

विज्ञापन


एक अन्य महिला यात्री ने बताया कि मिसाइलों को सुरक्षा बलों द्वारा तुरंत इंटरसेप्ट किया जा रहा था। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन चेतावनी भी जारी की जाती थी। लोगों को सुरक्षित रहने और अपने घरों के भीतर रहने की सलाह दी जाती थी। कुल मिलाकर वहां के हालात बहुत सामान्य थे। स्थानीय लोग अपनी सामान्य दिनचर्या का पालन कर रहे थे और जीवन सामान्य गति से चल रहा था।
 


जानकारी के लिए बता दें कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी भी फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। जहां मिडिल ईस्ट की स्थिति के बाद लगातार हर दिन ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें