नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट की अभया स्क्वॉड ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यात्रियों को सफर के दौरान अपने सामान का ध्यान रखने, लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर उसे न छूने और तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। साथ ही एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार न करें, बल्कि फुटओवर ब्रिज या सब-वे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। संवाद