फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच एडवाइजरी, यात्रियों को उड़ान के समय से 3.5 घंटे पहले पहुंचने की सलाह

Mon, 12 Dec 2022 10:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला न्यूज डेस्क, दिल्ली

सार

एयरपोर्ट द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, यात्री अपने साथ सिर्फ एक बैग ले जा सकेंगे, जिसका वजन 7 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए, जिससे सिक्योरिटी चेक में आसानी हो।
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के बीच इंडिगो एयरलाइन ने घरेलू उड़ान लेने वाले यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने यात्रियों को समय से 3.5 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी आमद को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन


एडवाइजरी के अनुसार, यात्री अपने साथ सिर्फ एक बैग ले जा सकेंगे, जिसका वजन 7 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए, जिससे सिक्योरिटी चेक में आसानी हो। एडवाइजरी में यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यात्रियों का वेब चेक-इन पहले से ही हो चुका हो, जिससे उन्हें सहूलियत हो।

इंडिगो से यात्रा करने वाले यात्रियों से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 में प्रवेश के लिए गेट नंबर पांच और छह का प्रयोग करने के लिए कहा गया है, क्योंकि ये गेट इंडिगो चेक-इन काउंटर्स के सबसे नजदीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें