फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परयात्रियों की आवाजाही होगी सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरक्षित व अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग प्रवेश, भीड़ प्रबंधन के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस पहल के तहत स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं। रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजर्व (आरक्षित) और अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को बिना किसी अव्यवस्था के आसानी से स्टेशन में प्रवेश मिल सकेगा और अनावश्यक भीड़भाड़ कम होगी। इसके अलावा, स्टेशन के निकास द्वारों पर टर्नस्टाइल गेट (एकतरफा निकासी व्यवस्था) लगाए जा रहे हैं। फिलहाल इसका ट्रायल अजमेरी गेट की ओर स्थित गेट नंबर 9 पर किया जा रहा है। इसके लागू होने के बाद यात्रियों की एंट्री और एग्जिट को नियंत्रित करना आसान होगा और भीड़ का दबाव कम होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच और कतार प्रबंधन की जिम्मेदारी वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों द्वारा निभाई जा रही है। इससे बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।इसके साथ ही स्टेशन परिसर में नए साइनबोर्ड (संकेतक) भी लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सही दिशा और सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें