फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: आरोपियों की न्यायिक हिरासत 25 मई तक बढ़ी, पुलिस को जांच पूरी करने के लिए मिला समय

Thu, 25 Apr 2024 03:09 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में अपनी जांच पूरी करने के लिए और समय मांगा। कोर्ट ने पुलिस को 30 दिन का और समय दिया है।  पुलिस ने जांच पूरी करने के लिए और समय बढ़ाने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया।
विज्ञापन
अदालत का आदेश - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की सुरक्षा सेंध मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी 6 आरोपी की न्यायिक हिरासत 25 मई तक बढ़ा दी है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को जांच पूरी करने के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अदालत से कहा कि उसे जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का समय चाहिए।

इसके बाद वह चार्जशीट दाखिल करेंगे। अपनी गुहार के समर्थन में दिल्ली पुलिस ने कहा कि अभी कुछ और गवाहों से पूछताछ करनी है। पुलिस ने दावा किया कि मामले में डिजिटल डाटा बड़ी मात्रा में है।

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ अपनी जांच पूरी करने और आरोप पत्र दाखिल करने के लिए 25 मई तक का समय दे दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें