फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश के दौरान पार्किंग की दीवार गिरी, सात वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उस्मानपुर इलाके में शुक्रवार शाम रात के दौरान एक पार्किंग की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दमकल विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8.34 बजे दमकल विभाग को गामड़ी में एक पार्किंग की दीवार गिरने की जानकारी मिली। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने देखा कि दीवार के मलबे के नीचे दो कार और पांच दोपहिया वाहन दब गए हैं। मलबा को हटाकर वाहनों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि वह कई बार पार्किंग चलाने वालों को दीवार की मरम्मत करने के लिए कह चुके थे, लेकिन उन लोगों ने बातों को अनसुना कर दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें