फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों को चेतावनी: सीएम रेखा के जनसंवाद में अभिभावकों ने की शिकायत, फिर लगाई अधिकारियों की क्लास

Tue, 15 Apr 2025 01:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में स्कूली की फीस बढ़ोतरी से परेशान अभिभावक अपने बच्चों को लेकर मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता से शिकायत की है।
विज्ञापन
अधिकारियों को फोन करतीं सीएम रेखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi School Fees Hike: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 2025-26 का नया सत्र शुरू होते ही फीस बढ़ोतरी और स्कूलों से बच्चों को निकालने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जनसंवाद कार्यक्रम में परेशान अभिभावक पहुंचे। अभिभावकों के साथ स्कूल ड्रेस में बच्चे भी पहुंचे। 

विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आज जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन से संबंधित एक मामला सामने आया। जिसमें बच्चों के परिजनों ने गलत तरीके से फीस वसूली और बच्चों को स्कूल से निकाले जाने की शिकायत दर्ज की।
 

आगे कहा कि इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर कड़ी और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


सीएम ने आगे कहा कि किसी भी प्रकार का अन्याय, शोषण या अनियमितता को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसमें कोई ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारा संकल्प स्पष्ट है कि हर बच्चे को न्याय, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: मानहानि मामला: सत्येंद्र जैन की याचिका पर मांगा जवाब, बांसुरी स्वराज को चार सप्ताह का मिला वक्त


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें