फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: रेयान स्कूल के खिलाफ कार्रवाई न होने से अभिभावकों ने बोला हल्ला, कहा- सैंकड़ों लोगों से हुई धोखाधड़ी

Mon, 22 Aug 2022 05:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला एवं ट्यूशन फीस के नाम पर सैकड़ों अभिभावकों के साथ की गई धोखाधड़ी और लूट के विरोध में अभिभावक पिछले तीन महीने से जिला मुख्यालय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन एवं किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में अभिभावकों ने स्कूलों की लूट और धोखाधड़ी के विरोध में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट उमेश चंद निगम को ज्ञापन देते हुए ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसमें उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला एवं ट्यूशन फीस के नाम पर सैकड़ों अभिभावकों के साथ की गई धोखाधड़ी और लूट के विरोध में अभिभावक पिछले तीन महीने से जिला मुख्यालय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस प्रकरण की जांच की तो रेयान इंटरनेशनल स्कूल, सैंट मार्टिन एवं मनोरंजन नर्सरी स्कूल दोषी पाए गए हैं, लेकिन रेयान इंटरनेशनल स्कूल और अन्य दोनों स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ के द्वारा दाखिले व ट्यूशन फीस के नाम पर धोखाधड़ी की गई। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह से की गई। इसके बाद डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने जांच की, जिसमें पाया कि सैंट मार्टिन स्कूल व मनोरंजन नर्सरी स्कूल की कोई मान्यता ही नहीं है। जिसके बाद भी रेयान स्कूल की प्रधानाचार्य के संरक्षण में अन्य स्टाफ ने दोनों स्कूलों की टीसी अपने स्टाफ के द्वारा मंगवाई और इसके एवज में अभिभावकों से अलग-अलग 70 से 80 हजार तक रुपए वसूल कर भ्रष्टाचार किया। 

जिसके उपरांत स्कूल के द्वारा 50% छूट पर दाखिले किए, लेकिन अब स्कूल की प्रधानाचार्य अभिभावकों से 100 फीसदी फीस वसूलने के नोटिस बच्चों को दिए जा रहे हैं। इस प्रकरण में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह रेयान इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य को नोटिस भी दे चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। आज अभिभावकों ने प्रदर्शन करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ के खिलाफ जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मुकदमा दर्ज कर इस भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी का खुलासा करने और दोषियों को जेल भेजने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें