फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोहिणी में दिल्ली के दो स्कूलों को बम की धमकी से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली स्कूल बम धमकी : धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद तलाशी, कुछ नहीं मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित दो स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, कि तलाशी अभियान जारी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उसने ने बताया कि उसे रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और माउंट आबू पब्लिक स्कूल में बम की धमकी मिलने के संबंध में एक सूचना मिली थी। जांच के बाद पुलिस को स्कूलों से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने इस सूचना को झूठा करार दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें