फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में कथावाचन कर रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले: हिंदू जाग रहा, विरोधी भाग रहा; इस घटना पर जताया खेद

Fri, 14 Jul 2023 01:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर आते ही जय श्री राम के जयकारों से पंडाल गूंजने लगा। उन्होंने कहा कि राम को पाना आसान नहीं है, यदि उनको पाना है तो इंसान को पहले स्वयं उनका होना पड़ेगा, यानी श्रीराम की शरण में जाना होगा।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू जाग रहा है, विरोधी भाग रहा है। गुरुवार दोपहर जैतपुर मेट्रो डिपो के निकट आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बागेश्वर धाम सरकार वाले धीरेंद्र शास्त्री के इन कथनों ने भक्तों में जोश भर दिया। वह करीब ढाई घंटे देरी से मंच पर पहुंचे, फिर भी श्रद्धालुओं में उन्हें देखने और सुनने की लालसा कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भारत माता है बाकी सब बेटे हैं। वहीं, बुधवार को हुई भगदड़ करी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई।

विज्ञापन
Trending Videos

धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर आते ही जय श्री राम के जयकारों से पंडाल गूंजने लगा। उन्होंने कहा कि राम को पाना आसान नहीं है, यदि उनको पाना है तो इंसान को पहले स्वयं उनका होना पड़ेगा, यानी श्रीराम की शरण में जाना होगा। अहंकार, मोह और क्रोध त्यागना पड़ेगा, तभी प्रभु राम को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू हो तो माथे पर तिलक लगाना जरूरी है और मंदिर जाते समय पहनावे का ध्यान रखें। राम नाम की शक्ति के आगे कोई भी मजहब व धर्म खड़ा नहीं हो सकता है। ग्रेटर नोएडा के लोगों ने देश व विदेश में राम नाम की महत्वता और सनातन धर्म का परचम लहरा दिया है।
विज्ञापन

सेवादार की गलती पर जताया खेद
महिला को उठाकर बैरिकेड से बाहर फेंकने की घटना पर कथा सुनाने के दौरान आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवादार ने जो कार्य किया है, उसके लिए वह खेद व्यक्त करते हैं। उस बहन के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें