फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: खिलाड़ियों के समर्थन में पालम 360 खाप ने निकाला कैंडल मार्च, सोलंकी बोले- करेंगे हर संभव मदद

Sun, 14 May 2023 10:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

खाप के प्रधान चौ. सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि देश का गौरव व मान सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी पिछले 21 दिन से जंतर मंतर पर न्याय की उम्मीद लेकर बैठे हैं, लेकिन सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर- मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन में पालम 360 खाप ने रविवार से गांवों में कैंडल मार्च निकालना शुरू किया। खाप ने कैंडल मार्च निकालने की शुरुआत अपने मुख्यालय पालम गांव से की है। मार्च में गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भी शिरकत की।

विज्ञापन

इस मौके पर खाप के प्रधान चौ. सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि देश का गौरव व मान सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी पिछले 21 दिन से जंतर मंतर पर न्याय की उम्मीद लेकर बैठे हैं, लेकिन सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। 


इस कड़ी में खाप ने सभी 360 गांवों में खिलाड़ियों के समर्थन में कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है और इसकी शुरुआत रविवार से पालम गांव से की गई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिलने तक खाप आंदोलन में शिरकत करती रहेगी और खिलाड़ियों की हरसंभव मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें