फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चातुर्मास के लिए पदयात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चातुर्मास के अवसर पर उप्परवर्तिनी दिव्य साधिका डॉ. साध्वी रश्मि महाराज का डेरावाल नगर जैन स्थानक के लिए रविवार सुबह मंगल विहार प्रारंभ हुआ। इससे पहले शनिवार को साध्वी रश्मि जी महाराज, साध्वी ज्ञानार्थी जी, साध्वी गुरुवाणी जी महाराज सहित साध्वी संघ ने श्री पार्श्वनाथ जैन ध्यान साधना केंद्र, रोहिणी से विहार कर अखिल भारतीय अहिंसा संघ, अशोक विहार फेज-2 स्थित कार्यालय में मंगल पदार्पण किया था। वहां से रविवार को डेरावाल नगर जैन स्थानक के लिए पदयात्रा आरंभ हुई। पार्श्वनाथ जैन ध्यान साधना केंद्र के अध्यक्ष विनोद जैन नौलखा ने बताया कि इस दौरान डेरावाल नगर जैन स्थानक में विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें