फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 707 किलो से अधिक अवैध पटाखे हुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए त्रिलोकपुरी इलाके में छापेमारी कर 707 किलो से अधिक अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। इसके तार हरियाणा के पटौदी से जुड़े बताए जा रहे हैं। पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर और दिल्ली में पटाखों पर लगी पाबंदियों के अनुपालन के लिए जिले में गश्त, निगरानी और खुफिया तंत्र को मजबूत किया गया था। इसी कड़ी में एएटीएम (एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-20 स्थित सेंट्रल मार्केट इलाके में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे छिपाकर रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें