इस समारोह के लिए फिल्म निर्माताओं की ओर से एनजीओ की संचालक सुमन और फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली स्नेह को ऑस्कर समारोह में जाने का न्यौता मिला था। आनन-फानन में पासपोर्ट, वीजा और हवाई जहाज के टिकट भी मुहैया करा दिए गए।
पुरानी बातचीत में उनके परिजनों ने बताया था कि गुरुवार की शाम दोनों आईजीआई हवाई अड्डा दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना हो गईं। दोनों 23 फरवरी को अपनी फिल्म के प्रदर्शन अवसर पर आस्कर समारोह में मौजूद रहेंगी। इसके बाद 25 फरवरी को भी उक्त फिल्म का प्रदर्शन होगा।
एनजीओ संचालक करने वाली काठीखेड़ा के बलराज सिंह की पत्नी सुमन के देवर अंकित का कहना है कि गांव में खुशी का माहौल है। सैनिटरी नैपकिन बनाने के कारोबार से जुड़ी सुषमा, राखी, अरसी, नीशू और अफसाना की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि उनके बीच से स्नेह को ऑस्कर समारोह में जाने का मौका मिला है और अब तो फिल्म अवार्ड भी जीत चुकी है। दोनों एक मार्च को वापस लौटेंगी।
उधर सुमन के परिवार की महिलाएं संतरा, मनीषा, सरिता, पूजा के साथ ही अंकित, विपिन, राहुल, शंकर, सुमित, अमित और मोहित आदि भी ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि इसी फिल्म को ऑस्कर अवार्ड मिल जाए। इससे उनके गांव परिवार का नाम और ऊंचा हो जाएगा।