ग्रेटर नोएडा(संवाद)।
किसान आबादी में ग्रीन बेल्ट एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की जमीन को कम करने से किसानों ने नाराजगी जाहिर की है। किसान सभा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीओ श्रीलक्ष्मी से वार्ता के दौरान मुद्दों को रखा। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि लगातार घट रही हरियाली से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा है। जिला प्रवक्ता जगवीर नंबरदार ने कहा कि प्राधिकरण पूर्व में सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ी गई जमीन में भी प्लॉट आवंटन कर रहा है। सीईओ ने भरोसा दिया कि किसानों एवं नागरिकों के हित में फैसला लिया जाएगा।