फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू के नौ प्रोग्राम में स्पॉट राउंड काउंसलिंग में आज तक आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नौ प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन स्पॉट राउंड काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए पांच अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इस काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 500 रुपये का पंजीकरण शुल्क भी जमा करना है। जिन छात्रों ने 2,500 रुपये का आवेदन शुल्क अभी तक जमा नहीं किया है वे उसे भी पांच अगस्त तक जमा कर सकते हैं। छह अगस्त को इस काउंसलिंग से संबद्ध ज्यादातर प्रोग्राम के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कुछ प्रोग्राम के परिणाम 10 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in को देख सकते हैं। जिन प्रोग्राम में ऑनलाइन स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी उनमें एलएलएम, बीसीए, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीएड, बीबीए, बीबीए एमबीए इंटीग्रेटेड, डिप्लोमा धारकों के लिए लेटरल एंट्री टू बीटेक, बीटेक, बीकॉम ऑनर्स, चार वर्षीय बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें