फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में अनुकंपा पर नौकरी के लिए आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) में परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु या दिव्यांगता होने पर अनुकंपा आधार पर नौकरी के लिए पात्र उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का मौका है। अस्पताल प्राधिकरण का कहना है कि अनुकंपा आधार पर नियुक्ति के लिए जो भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपना आवेदन या प्रार्थना पत्र निदेशक कार्यालय में जमा करा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि इस नोटिस के जारी होने की तारीख से एक महीना बाद तक की है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अगर एक महीने के अंदर आवेदन नहीं किया गया तो यह माना जाएगा कि उम्मीदवार इसमेंरुचि नहीं रखते। एक महीने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। निदेशक कार्यालय ने 8 जून को नोटिस जारी किया है। अनुकंपा पर नौकरी उन परिवारों के लिए दिया जाता है, जिनके कमाने वाले सदस्य की सेवा के दौरान मृत्यु हो गई हो या स्थायी दिव्यांगता आ गई हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें