17 जून को होगा इंटरव्यू, शोध प्रस्ताव की प्रस्तुति भी अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट (यूएसईएम) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ईडब्ल्यूएस वर्ग की पीएचडी की खाली सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। आईपीयू के अनुसार ऐसे ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्र जो 11 जून को आयोजित प्रथम चरण के साक्षात्कार में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके, उन्हें एक और अवसर किया जाएगा। ऐसे छात्रों को 17 जून को सुबह 10 बजे यूएसईएम के कक्ष में चयन समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा। छात्रों को पर्यावरण विज्ञान के किसी प्रस्तावित शोध विषय पर चर्चा करने के साथ लगभग 10 मिनट की प्रस्तुति देनी होगी। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि छात्र को साक्षात्कार के समय सभी मूल दस्तावेज तथा उनकी स्वयं सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।