फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 फोन, एक लैपटॉप, 20 डेबिट कार्ड, 4 बैंक पासबुक और 2 चेक बुक बरामद की है। पुलिस बताया, गुप्त सूचना के आधार पर ओम विहार स्थित दयाल सर रोड पर छापेमारी की गई। यहां पिछले 8-10 दिनों से ठहरे तीन युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। छापे के दौरान एक आरोपी लैपटॉप पर खातों का हिसाब-किताब संभाल रहा था, जबकि अन्य दो मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप ग्रुप पर आईडी बनाकर लोगों को सट्टेबाजी के लिए पॉइंट्स दे रहे थे। एक पॉइंट की कीमत एक रुपये तय थी, जिसका इस्तेमाल मैच और कैसिनो सट्टे में किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुलो कुमार, मिथलेश कुमार और ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें