फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: निर्माणाधीन इमारत में टावर क्रेन का रस्सा टूटने से एक मजदूर की मौत, चार हुए घायल

Fri, 09 Sep 2022 05:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मजूदरों को उपचार के लिए सेक्टर 128 स्थित जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल मजदूर संतोष की मौत हो गई। हादसे की चपेट में आने वाले सभी मजदूर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
संतोष यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर 132 में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्लॉट नंबर 11, 12 और 13 स्थित कृष्णा बिल्ड स्टेट कंपनी के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट ट्रिलियम में टावर क्रेन का रस्सा टूट जाने के कारण पांच मजदूर घायल हो गए। मजूदरों को उपचार के लिए सेक्टर 128 स्थित जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल मजदूर संतोष की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष कुमार यादव (22) पुत्र जयराम, कोरिया टोला मिरासी थाना गुलवारा मधुबन, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार का रहने वाला था। यहां वह ग्राम शाहपुर पानी की टंकी के पास सेक्टर 128 नोएडा में रह रहा था। घायलों में 20 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र चंद्रशेखर निवासी थाना गुलवारा मधुबन जिला पूर्वी चंपारण बिहार, कुमोद (21) पुत्र उमाकांत राय निवासी जिला पूर्वी चंपारण बिहार, कमोद (21) कुमार पुत्र नगीना राय निवासी जिला पूर्वी चंपारण बिहार, दिनेश यादव (35) पुत्र किशन यादव निवासी बिहार का इलाज जेपी हॉस्पिटल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें