फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी में पानी के बकाया बिल के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू, 11.7 लाख लोगों को होगा फायदा

Wed, 14 Jun 2023 02:25 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

11.7 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 5,737 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। यह स्कीम एक अगस्त से लागू होगी और तीन महीने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लाखों उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने पानी का बिल जमा नहीं करने वाले लोगों के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना की घोषणा की है। इसके लागू होने के बाद 20 हजार लीटर मुफ्त पानी इस्तेमाल करने वाले करीब सात लाख उपभोक्ताओं के बिल शून्य हो जाएंगे। वहीं, 11.7 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 5,737 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। यह स्कीम एक अगस्त से लागू होगी और तीन महीने तक जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को नया बिल भेजा जाएगा जिसे तीन माह में जमा करना होगा।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों के पानी के बिल बहुत ज्यादा बकाया हो गए हैं। इनमें सबसे बड़ा यह कारण है कि कोरोना के दौरान मीटर की रीडिंग नहीं हो पाई थी। इससे कई मीटर रीडर ने बिना गए ही गलत रीडिंग भर दी। कई लोगों के पास पानी के गलत बिल गए। कई महीनों तक वास्तविक मीटर रीडिंग नहीं हुई तो अगली बार मीटर रीडिंग में पुराना बिल भी शामिल हो गया। इन सारे कारणों के तहत 27.6 लाख उपभोक्ताओं में से 11.7 लाख ने बिल जमा नहीं किए हैं।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें