फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रीत विहार में करंट लगने से एक शख्स की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 09 Jul 2023 02:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सतेंद्र नेगी पुत्र गुलाब सिंह नेगी उम्र 60 वर्ष निवासी गली नंबर 2 रेलवे कॉलोनी मंडावली दिल्ली ए ब्लॉक में 'सॉल्ट कैफे' में चपरासी के रूप में काम करता है। मार्केट प्रीत विहार में किचन में रैक में बर्तन रखते समय उसे गीजर बोर्ड से करंट लग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के थाना प्रीत विहार में करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा किचन में बर्तन रखते समय हुआ। करंट लगने के बाद शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सतेंद्र नेगी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एस प्रीत विहार में एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें सतेंद्र नेगी पुत्र गुलाब सिंह नेगी उम्र 60 वर्ष निवासी गली नंबर 2 रेलवे कॉलोनी मंडावली दिल्ली ए ब्लॉक में 'सॉल्ट कैफे' में चपरासी के रूप में काम करता है। मार्केट प्रीत विहार में किचन में रैक में बर्तन रखते समय उसे गीजर बोर्ड से करंट लग गया। उन्हें मेट्रो अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। क्राइम टीम का निरीक्षण किया गया। थाना प्रीत विहार में धारा 304 ए के तहत मामला एफआईआर संख्या 226/2023 दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें