अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश एक तस्कर तिगड़ी निवासी ज़ुबेर उर्फ अमन (34) को गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनुज कुमार की टीम ने 30 मार्च को उसे लगातार निगरानी और रणनीतिक तैनाती के बाद अंबेडकर नगर इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी एक भरोसेमंद कस्टोडियन और मददगार के तौर पर काम करता था। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि वह अपने साथियों से अवैध हथियार लेता था और उन्हें सुरक्षित तरीके से आपराधिक तत्वों तक सप्लाई करता था।