यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत की खबर है, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रबूपुरा थाना इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि दिल्ली से खुर्जा विवाह समारोह में एक इको कार जा रही थी, जैसे ही गाड़ी रबूपुरा थाना इलाके में पहुंची तो अचानक टायर फट गया।
जिससे गाड़ी पलट गई। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।