फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: किट्टी पार्टी के जरिए आकर्षक योजना पर लाभ देने का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी, महिला गिरफ्तार

Wed, 05 Oct 2022 07:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार महिला की पहचान पालम विहार, गुरुग्राम निवासी सरला गर्ग के रूप में हुई है। आरोपी महिला ने पड़ोस में रहने वाली 28 महिलाओं से 1.01 करोड़ रुपये लेने के बाद परिवार समेत फरार हो गई थी। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध शाखा ने किटी पार्टी चलाकर अपनी आकर्षक योजनाओं में पैसे निवेश करने पर अधिक रिटर्न देने का झांसा देकर ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पड़ोस में रहने वाली 28 महिलाओं से 1.01 करोड़ रुपये लेने के बाद परिवार समेत फरार हो गई। शाखा की टीम ने महिला को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार महिला की पहचान पालम विहार, गुरुग्राम निवासी सरला गर्ग के रूप में हुई है। मधु कालरा सहित 28 शिकायतकर्ताओं ने फरवरी 2022 में शाखा में ठगी की शिकायत की। जिसमें शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि द्वारका निवासी सरला गर्ग अपने आवास से किट्टी पार्टी चलाती थी। वह पड़ोस में रहने वाली महिलाओं को किट्टी पार्टी में बुलाकर अपने आकर्षक योजनाओं में पैसे का निवेश करने के लिए कहती थी और 15 महीने बाद उन्हें अधिक पैसे वापस करने का वादा करती थी। महिलाएं उसकी बातों में आकर 1.01 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। 15 महीने बीत जाने के बाद आरोपी महिला ने पीड़ितों को न तो मूल राशि वापस की और न ही निवेशकों को कोई लाभ ही दिया। कुछ महीनों के बाद सरला अपने परिवार के सदस्यों के साथ द्वारका स्थित अपने घर को छोड़कर लापता हो गई। शिकायत पर शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

जांच के दौरान पुलिस ने सभी शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज किया। जिसमें सभी ने सरला गर्ग पर किट्टी पार्टी में अपनी आकर्षक योजनाओं पर उच्च रिटर्न देने का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाया। जांच में पता चला कि आरोपी महिला बधवार अपार्टमेंट स्थित घर से किट्टी पार्टी की योजनाओं का संचालन करती थीं। वह व्हाट्सएप मैसेज के जरिए महिलाओं को अपनी योजनाओं में निवेश करने के लिए कहती थी। कुछ शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शाखा को उपलब्ध कराए। जांच में पता चला कि आरोपी की ओर से अली उर्फ मोहम्मद शोएब पीड़ितों से किट्टी पार्टी का पैसा वसूल करता था। सारे साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू की। तकनीकी जांच करने के बाद पुलिस ने 28 सितंबर को महिला को पालम विहार से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि 52 वर्षीय सरला गर्ग अपने पति राकेश गर्ग के साथ बधवार अपार्टमेंट, द्वारका, में रहती थी। जहां उसकी मुलाकात शिल्पी गुप्ता से हुई। जो सोसाइटी में किट्टी पार्टी का संचालन करती थी। सरला ने कम समय में पीड़ितों के साथ दोस्ती कर ली और अपने घर में ही किट्टी पार्टी का संचालन करने लगी। उसने पीड़ितों से पैसे लेने के बाद अपना फ्लैट बेचकर लापता हो गई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें