फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सस्ते लोन का झांसा देकर महिला से ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली। कम ब्याज दर पर 26 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला को ठगने वाले युवक को शाहदरा जिला की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार (24) के रूप में हुई है। आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल और दो डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 20 अक्तूबर को एक महिला ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसे एक अज्ञात शख्स का फोन आया। कॉलर ने खुद को एक निजी बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए कम ब्याज दर पर 26 लाख रुपये का लोन आसानी से पास कराने का भरोसा देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 29,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें