चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित दो क्लबों में पिछले साल 26 नवंबर को दो विस्फोट हुए थे। हमले के आरोप में पंजाब व हरियाणा पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। क्लब पर हमले के बाद से ही पंजाब के दीपक फरार था। जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लोकप्रिय रैपर बादशाह के चंडीगढ़ स्थित क्लब पर बम फेंककर हुए हमले के मास्टरमाइंड दीपक समेत तीन आरोपी सज्जन और रोहित जोशी को निजामुद्दीन से गिरफ्तार किया है। फरीदकोट निवासी दीपक का असली नाम कंडा बराड़ है। रंगदारी नहीं देने पर उसने कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी गोल्डी बराड़ के आदेश पर क्लब पर हमला करवाया था। तीनों दिल्ली हथियार लेने आए थे और अगली वारदात के लिए गोल्डी के निर्देश का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित दो क्लबों में पिछले साल 26 नवंबर को दो विस्फोट हुए थे। हमले के आरोप में पंजाब व हरियाणा पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। क्लब पर हमले के बाद से ही पंजाब के दीपक फरार था। दीपक पर हत्या के प्रयास के पहले से कई मामले दर्ज हैं। ये गोल्डी बराड़ के लगातार संपर्क में था। एप के जरिए उससे बात करता था। गिरफ्तार रोहित को हत्या के एक मामले में अमृतसर पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके पास से ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की है। दीपक ने पूछताछ में बताया कि क्लब पर हमले के लिए गोल्डी ने ही हथियार, गोला बारूद व अन्य सामान का इंतजाम किया था।
भारत से बाहर भिजवाने का झांसा दे रहा था गोल्डी
दीपक ने पूछताछ में बताया कि गोल्डी उसे भारत से बाहर भिजवाने का झांसा दे रहा था। दीपक विदेश जाना चहाता था। वह कह रहा था कि उसका फर्जी पासपोर्ट बनवा रहा है। पासपोर्ट के लिए गोल्डी ने दीपक से उसकी फोटो भी मंगवा ली थी।
विज्ञापन
सामने आया था हमले का सीसीटीवी फुटेज
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सेविले बार एंड लाउंज और डिओरा क्लब के बाहर बीते 26 नवंबर को बम धमाके हुए थे। उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें आरोपी क्लबों के बाहर बम फेंकर भागते दिख रहे हैं। धमाकों के कारण क्लबों के शीशे भी टूट गए थे। हांलाकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।