फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो भाईयों का अपहरण कर 40 लाख की लूट में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को पुलिसकर्मी बताकर पिस्टल तानकर की थी लूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने राजौरी गार्डन में दो भाईयों का अपहरण कर 40 लाख की लूट करने के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथियोें की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि आरोपी की पहचान हरीश शर्मा उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। 19 मार्च 2026 को सागर शर्मा नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने भाई मणिक के साथ रिंग रोड राजौरी गार्डन में अपने परिचित आभूषणों के बदले भुगतान लेने गया था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनकी कार में जबरन घुस गए। उन्होंने पिस्टल दिखाकर दोनों भाइयों का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों के साथ मारपीट की और उन्हें जीटी करनाल रोड की ओर ले गए। आरोपियों ने उनसे 40 लाख रुपये, मोबाइल, आभूषण और उनकी कार लूट ली। फिर दोनों को हरियाणा के शाहाबाद इलाके में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित मुखबिरों की मदद से एक आरोपी हरीश शर्मा उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले से ही शिकायतकर्ता को जानता था और उसके साथ आभूषणों का कारोबार करता था। उसने अपने साथी चेतन उर्फ गुरप्रीत सिंह रंधावा समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची थी। पुलिस मामले में लूट के 40 लाख रुपये, आभूषण, कार सहित अन्य सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें