फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गोपाष्टमी पर 1966 के गो-रक्षा आंदोलन के बलिदानियों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गोपाष्टमी के अवसर पर पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में आयोजित कार्यक्रम में 1966 के ऐतिहासिक गो-रक्षा आंदोलन के दौरान प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि गोमाता की रक्षा और भारत की सभ्यतागत विरासत के संरक्षण के लिए संघर्ष करने वालों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर भी है। विजेंद्र गुप्ता ने 7 नवंबर 1966 को संसद के निकट गोहत्या पर प्रतिबंध की मांग को लेकर हुए आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं को पुलिस की गोलीबारी का सामना करना पड़ा था। इस वर्ष उस ऐतिहासिक घटना के छह दशक पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों का बलिदान गौ-रक्षा के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें