फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने फेसबुक पर भगवान राम और मोदी के खिलाफ किया कमेंट, तो बेटे ने ही पुलिस से कर दी शिकायत

Tue, 05 Jun 2018 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बेटे ने पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। मामला फेसबुक पर भगवान श्रीराम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का है। थाना फेज दो पुलिस बेटे की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतेंद्र राय ने बताया कि गेझा गांव निवासी बदरूद्दीन निजी कंपनी में काम करता है। आरोप है कि वह कई दिनों से फेसबुक प्रोफाइल पर श्रीराम, मोदी और योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है।

इससे गांव के अंदर उसका विरोध शुरू हो गया। लोग सोशल मीडिया के जरिये गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाने लगे। गांव वालों के विरोध को देखते हुए बदरूद्दीन के बेटे फिरोज ने ही पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फिरोज की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ जांच की जा रही है। पुलिस ये भी जानने का प्रयास कर रही है कि फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी खुद बदरूद्दीन कर रहा था या उसका कोई और। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें