पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार स्थित एक निजी स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ने सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 24 सितंबर को हरियाणा के पानीपत स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में किया गया था। ओम चौधरी ने अंडर-19 के 63 किलोग्राम से कम वजन के वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पदक जीतने के साथ ही ओम का चयन आधिकारिक सीबीएसई टीम में भी हो गया है। अब वह 26 से 30 नवंबर तक झारखंड के रांची में आयोजित होने वाले 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद