फरीदाबाद में चुनाव आचार संहिता का फायदा उठाते हुए भूमाफिया ने बल्लभगढ़-सोहना रोड स्थित नगर निगम की जमीन पर न केवल कब्जा कर लिया, बल्कि दिन रात काम करवाकर वहां दुकानें खड़ी कर दीं।
बल्लभगढ़-सोहना रोड पर निगम का 500 वर्ग गज का प्लॉट है। वह काफी समय से खाली पड़ा था।
चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही निगम के अधिकारी चुनाव में व्यस्त हो गए। इसी का फायदा उठाते हुए भूमाफिया ने उस जमीन पर दुकानें खड़ी कर दीं।
निगम के वित्त नियंत्रक रवि सिंगला का कहना है कि उन्हें अवैध कब्जे की सूचना मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है।