फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डकैती में घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान स्वरूप नगर निवासी भगत सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डकैती के एक मामले में घोषित अपराधी है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर डकैती के मामले में घोषित अपराधी भगत सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें