फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वामी दयानंद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने लगाया भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिलशाद गार्डन के बरफानी बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद, सेवा और भाईचारे का दिया संदेश
विज्ञापन



पूर्वी दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित बरफानी बाबा मंदिर में स्वामी दयानंद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन पिछले 13 साल से लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश और बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू किया गया। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के सदस्यों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस आयोजन में पुनीत उपाध्याय, बिंदु शर्मा, तेजपाल यादव, ओमवीर यादव और सुनील मुतकल सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया। अस्पताल में मरीजों की देखभाल करने वाले नर्सिंग स्टाफ ने इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा और सहयोग का संदेश भी दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें