फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नर्सिंग अधिकारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्वामी दयानंद अस्पताल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सों के योगदान, सेवा भावना और समर्पण को सराहा गया। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता कुजूर और उप अधीक्षक डॉ. पूनम सरीन सहित सभी नर्सिंग ऑफिसर कार्यक्रम में मौजूद रहे। नर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत उपाध्याय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर नर्सिंग अधीक्षक गीता रानी, अलोशिया, विजयलक्ष्मी शर्मा, नम्रता, हितेश, यशवंत, प्रीति सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें