फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। पुलिस ने गश्त और अपराध जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आजाद नगर पिनगवां क्षेत्र में मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि पैमाखेड़ा निवासी मौहम्मद सैफ चोरी की बाइक लेकर तेड़ रेहपुआ रोड से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की। करीब 10 से 15 मिनट बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी करीब 20-25 कदम पहले ही बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मौहम्मद सैफ निवासी पैमाखेड़ा बताई। पुलिस ने चोरी की बाइक कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें