नूंह। वार्ड-9 स्थित श्रीराम मंदिर के पास ओमशांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम में महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर डॉ. कुसुम मलिक ने कहा कि इस दिवस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों की लंबी लड़ाई से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में बीके संजीवनी ने कहा कि आज की महिला केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास और कल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संवाद